कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति ने हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के लिए व्यावसायिक वाहन ऋण, प्रोफेशन लोन, प्रापर्टी के आधार पर ऋण स्कीम की लांचिंग की। ऋण की इन स्कीमों पर कोई भी प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लगेगा।
केसीसीबी के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि बैंक का शुद्ध मुनाफा जहां तीन वर्ष पहले 18 करोड़ रुपये था। अब 64 करोड़ तक पहुंच गया है।
उन्होंने कहा कि केसीसीबी बैंक हिमाचल के ग्रामीण परिवेश में बैंकिंग के क्षेत्र में लोगों को बेहतर सेवाएं दे रहा है। बैंक के कर्मियों को समय-समय पर वित्तीय लाभ भी प्रदान किए जा रहे हैं। किसानों के क्रेडिट कार्ड भी बनाए जा रहे हैं।
क्रेडिट कार्ड के तहत चार प्रतिशत की दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस पहले बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर केसीसीबी के निदेशक अनिल वर्मा, निदेशक आत्म प्रकाश, मनोहर लाल शर्मा, जीएम सतवीर मिन्हास, अमित गुप्ता, एजीएम केसी भारद्वाज, एजीएम सीएस गुप्ता, एजीएम विनय कुमार, एजीएम विनोद राणा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।