शिमला। रोटरी क्लब शिमला के सौजन्य से बुधवार को कमला नेहरू अस्पताल के प्री एवं पोस्ट-नेटल वार्ड में 10 माताओं को कंगारू बेबी केयर बैग वितरित किए गए। इसके अलावा सदस्यों ने माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पौष्टिक दलिया पैकेट भी प्रदान किए गए। इस कार्य में रोटरी पार्टनर डॉ. निशी और वार्ड सिस्टर्स ने भी सहयोग दिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष करण बंबा, सचिव डॉ. संदीप सौठा और रजत कपूर मौजूद रहे। संवाद