फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कंगना रणौत बोलीं- अक्साई चिन को बंजर जमीन बताने वाली सोच कांग्रेस में जिंदा

Wed, 10 Apr 2024 07:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने एक बार फिर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल लौटते ही भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने एक बार फिर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। कंगना ने सोशल मीडिया में लिखा है कि नेहरू जी की अक्साई चिन को बंजर जमीन बताने वाली सोच आज भी कांग्रेस में जीवित है। कांग्रेस नेता दिग्विजय का कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिया गया बयान उसी सोच को दर्शाता है। इसी मानसिकता के कारण कांग्रेस शासन में भारत के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास नहीं हो पाया। लेकिन यह नया भारत है। यहां देश के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन ''टशीगंग'' तक नल से जल पहुंच रहा है। हिमाचल प्रदेश के ''कॉमिक'' जैसे ऊंचे गांवों तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और बिजली से हर घर रोशन है। देश की भौगोलिक अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और ऐसी सोच रखने वालों को देश जवाब जरूर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें