फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaza: कंगना रणौत बोलीं-राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समाज का गौरव

Mon, 20 May 2024 06:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा( लाहौल स्पीति)

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमाओं पर बसे क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभाई है। केंद्र सरकार ने हर पहलू को छूने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमाओं पर बसे क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभाई है। केंद्र सरकार ने हर पहलू को छूने का प्रयास किया है। आज राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समाज का गौरव हैं। काजा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा जहां कांग्रेस के कुछ नेता जनजातीय क्षेत्रों में लोगों पर भद्दी टिप्पणियां करते हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने जनजातीय समाज के खोए हुए गौरव को पुन: लौटाने का काम किया है। कांग्रेस से प्रत्याशी विक्रमादित्य पर तंज कसते हुए कहा कि उनके मुंह में तो राम राम है लेकिन बगल में छुरी है। विक्रमादित्य से सवाल पूछा की वह बताएं कि अगर उनकी छवि इतनी ही बेदाग है तो उनके ईडी के मामले अभी तक लंबित क्यों हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें