महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। कंगना ने ट्विटर पर लिखा कि मुख्यमंत्री मैं आप की तरह अपने पिता की शक्ति और धन के नशे में नहीं हूं। रविवार को उद्धव ठाकरे ने कंगना का नाम लिए बिना मुंबई को पीओके यानि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर कहने वालों पर हमला करते हुए कहा था कि जिन लोगों के अपने राज्य में आजीविका का कोई साधन नहीं है, वे मुंबई आते हैं और इसके साथ विश्वासघात करते हैं।