बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत नए साल का जश्न मनाली में मनाएंगी। कंगना परिवार के साथ मनाली स्थित कार्तिकेय निवास पहुंच गई हैं। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल, रंगोली का बेटा पृथ्वी राज चंदेल और पिता अमरदीप रणौत भी मनाली आए हैं। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की भाग-दौड़ से दूर कंगना इस साल नए साल का जश्न मनाली में मनाएंगीं।
मनाली पहुंचने पर कंगना आंगन में बैठीं रहीं और बर्फ से लकदक चोटियों को निहारतीं रहीं। कैमरे से कंगना ने बर्फ से ढकी पहाड़ियों की तस्वीरें भी लीं। कंगना का घर देवता कार्तिके य स्वामी के मंदिर के समीप है। कंगना ने हाल ही में फिल्म मणिकर्णिका में दमदार अभिनय कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। थकान मिटाने के लिए मनाली पहुंची हैं।