फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : मौसम अलर्ट के बीच कालका-शिमला रूट की चार ट्रेनें रद्द, फटाफट जानें अपडेट

Mon, 20 Jul 2026 10:23 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Kalka Shimla Train Cancelled : हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बीच रेलवे बोर्ड ने कालका-शिमला रेलमार्ग पर दो अप और दो डाउन ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने यात्रियों को मैसेज और फोन के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। बरसात के दौरान भूस्खलन और ट्रैक पर मलबा गिरने के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल में ट्रेनें कैसिंल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर, रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कालका-शिमला रेल मार्ग पर चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने रविवार देर रात एक अधिसूचना जारी की है। जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में अग्रिम बुकिंग कराई है, उन्हें मैसेज और फोन के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। 21 जुलाई को भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों को न चलने का फैसला लिया है।

विज्ञापन




रद्द की गई ट्रेनें
रेलवे बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द किया गया है:

  • कालका-शिमला हिमदर्शन (ट्रेन नंबर 52459): यह ट्रेन कालका से सुबह 7:00 बजे प्रस्थान करती थी।
  • कालका-शिमला हिमालयन क्वीन (ट्रेन नंबर 52455): यह ट्रेन कालका से सुबह 11:55 बजे चलती थी।
  • शिमला-कालका हिमदर्शन (ट्रेन नंबर 52460): यह ट्रेन शिमला से दोपहर 3:50 बजे प्रस्थान करती थी।
  • शिमला-कालका हिमालयन क्वीन (ट्रेन नंबर 52456): यह ट्रेन शिमला से शाम 6:40 बजे चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द करने का कारण
बरसात के मौसम में, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में, रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन और मलबा गिरने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में ट्रेनें जंगल में फंस सकती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के दौरान भी शिमला से कालका जा रही एक ट्रेन कैथलीघाट के जंगल में भूस्खलन के कारण फंस गई थी, जहां मलबा इंजन के आगे तक आ गिरा था। इस घटना के बाद ट्रेन को रद्द कर यात्रियों को बसों के माध्यम से कालका भेजा गया था।

रेल मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रेल मंडल अंबाला, यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दो अप और दो डाउन की ट्रेनें रद्द की गई हैं और स्थिति पर नजर रखने के लिए टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए उठाया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की सूचनाओं पर ध्यान दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें