फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कालका-शिमला रेललाइन पर दूसरी बार तीन बोगी वाले ट्रेन सेट का सफल ट्रायल

Mon, 18 Dec 2023 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

मंगलवार को कालका से सोलन के बीच रेलवे बोर्ड ट्रायल करेगा। इसके लिए टीम ने उच्चाधिकारियों को ट्रायल करने के लिए कहा है। इस दौरान भी इंजन में आ रही खामियों को जांचा जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन सेट का सफल ट्रायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर डेढ़ माह बाद दूसरी बार ट्रेन सेट (सेल्फ प्रोपेल्ट हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट) का सफल ट्रायल हुआ। सोमवार को रेलवे बोर्ड की टीम कालका से धर्मपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन सेट को लेकर आई। सुबह 10:00 बजे ट्रेन सेट कालका स्टेशन से रवाना हुआ और 11:15 बजे धर्मपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। दोपहर करीब 1:40 बजे धर्मपुर स्टेशन से वापस भेजा और 3:08 बजे कालका स्टेशन पर पहुंच गया।

विज्ञापन


ट्रायल सफल रहा। ट्रायल के दौरान गाड़ी में तकनीकी टीम भी साथ रही। इसी के साथ बंगलूरू से भी टीम आई। जिन्होंने ट्रेन सेट के बारे में रिपोर्ट तैयार की। अब यह रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद कालका से शिमला रेलवे स्टेशन तक इसका ट्रायल होगा। यदि यह ट्रायल पूरी तरह सफल होता है तो बोर्ड की ओर से जल्द ही पर्यटकों को ट्रेन सेट की सुविधा दी देगी। तीन बोगी वाली ट्रेन में खामियों को दूर करने के बाद यह ट्रायल किया गया। इससे पहले कालका से टकसाल तक किए तीन ट्रायल फेल हो गए थे।

गौर रहे कि नैरोगेज रेल लाइन पर भी मंत्रालय की ओर से पर्यटकों को जल्द कई सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें आरामदायक सफर के लिए ट्रेन सेट को भी जोड़ा जाएगा। इसका ट्रायल बोर्ड की टीम कर रही है। बीते आठ माह में ट्रेन सेट के तीन ट्रायल किए गए। लेकिन टकसाल रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन सेट का इंजन गर्म हो जाता था। बीते एक नवंबर को कालका से धर्मपुर के बीच सफल ट्रायल हुआ था।
विज्ञापन


60 यात्री कर पाएंगे सफर
ट्रेन सेट में तीन कोच लगे हैं। इसमें प्रति कोच 60 यात्री बैठ सकेंगे। इसे ट्रेन सेट को इंजन रहित ट्रेन भी कहते हैं। यात्री गाड़ी से उतरे बिना ही एक कोच से दूसरे में जा सकते हैं।

कालका से आज सोलन के बीच होगा ट्रायल
मंगलवार को कालका से सोलन के बीच रेलवे बोर्ड ट्रायल करेगा। इसके लिए टीम ने उच्चाधिकारियों को ट्रायल करने के लिए कहा है। इस दौरान भी इंजन में आ रही खामियों को जांचा जाएगा। अगर सोलन तक ट्रायल सफल रहता है तो उसके बाद आगामी स्टेशनों तक भी ट्रायल होंगे। अंतिम ट्रायल शिमला तक किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन सेट का ट्रायल सोमवार को कालका से धर्मपुर के बीच किया गया। यह ट्रायल सफल रहा है। खामियों को दूर करने के बाद यह दूसरा ट्रायल था। अब जल्द आगामी ट्रायल भी होंगे। - नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम, मंडल अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें