फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalka-Shimla NH Closed: फिर हुआ भूस्खलन, सड़क पर बना दलदल, कल खुलेगा नेशनल हाईवे

Mon, 07 Aug 2023 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)

सार

एक सप्ताह बाद भी कालका-शिमला नेशनल हाईवे शुरू नहीं हो पाया है। इससे प्रदेश में करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
कालका-शिमला नेशनल हाईवे अवरुद्ध। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्कीमोड़ के नजदीक क्षतिग्रस्त कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच सोमवार को भी नहीं खुल पाया। अब कंपनी के अधिकारी इसे मंगलवार दोपहर तक बहाल करने का दावा कर रहे हैं। इससे पहले कंपनी ने सोमवार दोपहर को सड़क शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली थी, 90 फीसदी काम भी पूरा हो गया था। लेकिन सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबा आ गया और नेशनल हाईवे फिर से बंद हो गया। उसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे फिर से कुछ मलबा पहाड़ी से गिरने के कारण बनाई गई सड़क दब गई। जिससे अब दोबारा से मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं।

विज्ञापन




छह दिन से नहीं खुल पाया एनएच
बीते मंगलवार को देर रात नेशनल हाईवे का एक हिस्सा ढह गया था। जिसके बाद एनएच को वाहनों के लिए बंद कर दिया था। वहीं वीरवार को हाईवे के दोनों हिस्से ढह गए। जिसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने दो दिन में इसे सुचारू करने का दावा किया था। मगर आज एक सप्ताह बाद भी एनएच शुरू नहीं हो पाया है। इससे प्रदेश में करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है।

पट्टामोड़ के पास भी 20 मिनट बंद रहा एनएच
कालका शिमला नेशनल हाईवे में कुमारहट्टी के समीप पट्टा मोड़ में भी सोमवार दोपहर को मलबा आने से करीब 20 मिनट तक बंद रहा। इससे एनएच पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर तुरंत जेसीबी बुलाई गई। जेसीबी ने मलबा हटाया, जिसके बाद सड़क सुचारू हो पाई।
विज्ञापन


पहाड़ी से मलबा न गिरे, लोगों ने की पूजा
चक्कीमोड़ के समीप बार-बार पहाड़ी से मलबा न आए इसे लेकर स्थानीय कोटी नाभ पंचायत की प्रधान संध्या देवी समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रील कंपनी के डिप्टी मैनेजर पंकज व संजीव कुमार ने इंद्र देव, स्थान देवता व खवाजा देव की पूजा अर्चना की। इस दौरान यहां पर प्रसाद भी बांटा गया। इस दौरान लोगों ने प्रार्थना की कि बारिश बंद हो जाए और पहाड़ी से बार-बार मलबा न गिरे ताकि एनएच सुचारू हो सके।

फोरलेन निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी रात दिन सड़क को बहाल करने में जुटे हैं। लेकिन इस स्थान पर कई बार पहाड़ से मलबा गिर रहा है। इससे दिक्कतें आ रही हैं। यदि मौसम ने साथ दिया तो मंगलवार दोपहर तक छोटे वाहनों के लिए यातायात सुचारू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें