फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू के काइस मठ में लगी आग, दलाईलामा का कक्ष राख

Wed, 13 Feb 2019 06:17 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/खराहल
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू के काइस में स्थित बौद्ध मठ में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। आग से इस मठ में बने बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा का विशेष कक्ष भी जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन


इस अग्निकांड में दलाईलामा कक्ष के अलावा चौथी मंजिल में चार कमरे भी जल गए हैं। आग की घटना में करीब 40 लाख की संपत्ति का नुकसान आंका गया है। दलाईलामा जब कुल्लू-मनाली प्रवास पर आते हैं, तो वह इसी मठ की चौथी मंजिल पर बने विशेष कक्ष में ही रुकते थे।

आग लगने के बाद मठ में अफरातफरी मच गई। इस मठ में 200 बौद्ध भिक्षु शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।  काइस मठ के प्रधान चुनी लाल नेगी ने बताया कि गोंपा में शार्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन


चौथी मंजिल में लकड़ी का प्रयोग अधिक होने से धू-धू कर जल रहे कमरों से सामान भी बाहर नहीं निकाला जा सका। मठ के निदेशक लामा नोरबू ने बताया कि दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन चौथी मंजिल पर बने दलाईलामा के कक्ष के अलावा चार अन्य कमरों को जलने से नहीं बचा पाए।

दमकल वाहन के अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि आग से करीब 40 लाख का नुकसान हुआ है। दोपहर 2:45 बजे फोन से अग्निकांड की सूचना मिली। 20 मिनट में ही वाहन के साथ कर्मचारी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए थे। इसकी रिपोर्ट प्रशासन और पुलिस को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें