इस मौके पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश कुरियन जोसफ, हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एके गोयल, सेवानिवृत्त न्यायाधीश कुलदीप सिंह, सेवानिवृत्त न्यायाधीश वीके शर्मा, हाईकोर्ट में तैनात रजिस्ट्रार, स्टाफ सहित प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। उधर, हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी का जन्म एक कृषक परिवार में 12 मार्च 1958 को गांव लोहारा तहसील सदर जिला मंडी में हुआ था। सरकारी प्राइमरी स्कूल लोहारा से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने हटगढ़ से मैट्रिक उत्तीर्ण की।
राजकीय डिग्री कॉलेज कुल्लू से स्नातक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से वर्ष 1983 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। 10 मईए 1983 में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता काम शुरू किया। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और सचिव का पद भी संभाला। वर्ष 1994 में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त हुए। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर अक्तूबर 2010 से 20 जनवरी 2012 तक कार्यरत रहे। 21 जनवरी 2012 को इन्होंने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला।