फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट के फिर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने धर्मचंद चौधरी

Sat, 21 Sep 2019 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी एक बार फिर हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बन गए। प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश वी रामासुब्रमनियन की सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के बाद केंद्रीय विधि मंत्रालय ने यह आदेश जारी किए हैं। इससे पहले भी हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए जाने पर न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। यह संयोग ही है कि इसी वर्ष प्रदेश उच्च न्यायालय के दो मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


हिमाचल हाईकोर्ट के कई सीजे सुप्रीम कोर्ट के जज बने 
हिमाचल हाईकोर्ट में सेवाएं दे चुके कई मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश बन चुके हैं। पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम खानविलकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट स्थानांतरित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर कार्य कर रहे हैं। इनसे पहले हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश कुरियन जोसेफ  सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रहने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

इनसे पहले हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सीके ठक्कर मुंबई हाईकोर्ट स्थानांतरित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं। पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी राजू और एमएन श्रीनिवासन भी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं। पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसएन फुकन उड़ीसा हाईकोर्ट स्थानांतरित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया था। पूर्व मुख्य न्यायाधीश एनएम कासलीवाल सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं। हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएस पाठक सुप्रीम कोर्ट के सीजे रह चुके हैं। हाईकोर्ट के पहले मुख्य न्यायाधीश मिर्जा हमीदुल्लाह बेग भी सर्वोच्च न्यायालय के सीजे रह चुके हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में लोकेश्वर सिंह पांटा को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया था। उनके अलावा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश दीपक गुप्ता वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। यह भी संयोग का ही विषय है कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा भी हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं। वह इससे पहले उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे। त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें