फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत मामले में बिजली बोर्ड का कनिष्ठ अभियंता निलंबित

Fri, 29 May 2020 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले के ढालपुर के भुट्टी चौक में लाइन ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत मामले में बिजली बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया है। हालांकि मामले में विभागीय जांच भी चल रही है। पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता समेत तीन लाइनमैन को गिरफ्तार करते उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इधर, कनिष्ठ अभियंता के निलंबित किए जाने को लेकर एचपीएसईबीएल जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने कड़ा एतराज जताया है।

विज्ञापन


इस संबंध में यूनियन ने बिजली बोर्ड अधीक्षण अभियंता को पत्र सौंपा है। इसमें बोर्ड की ओर से की गई कार्रवाई और पुलिस पर कई सवाल उठाए गए हैं। बोर्ड की ओर से कार्रवाई की गई है। इसके साथ मामले में कनिष्ठ अभियंता और अन्य स्टाफ को अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया। संघ ने मांग की है कि निलंबित का आर्डर वापस लिया जाए। उधर, बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता संजय कौशल ने कहा कि मामले में कनिष्ठ अभियंता को निलंबित किया गया है। मामले में विभागीय जांच चल रही है। जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें