फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रिपीट के लिए महामंथन करने 17 फरवरी को धर्मशाला आएंगे जेपी नड्डा

Wed, 03 Feb 2021 09:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : twitter.com/JPNadda
विज्ञापन

मिशन रिपीट के लिए भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की धर्मशाला में 17 से 19 फरवरी तक चलने वाली बैठक में महामंथन होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बुधवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। कश्यप ने बताया कि तीन दिवसीय बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल और संगठन मंत्री पवन राणा 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाएंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री, 2017 के सभी पार्टी प्रत्याशी, प्रभारी, महामंत्री और संयोजक उपस्थित रहेंगे। केंद्र सरकार के बजट की प्रशंसा करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कश्यप ने कहा कि वित्त मंत्री ने सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बजट पेश किया है, जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें