फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda Visit: शुक्रवार को शिमला पहुंचेंगे जेपी नड्डा, दो दिवसीय संगोष्ठी और पार्टी बैठकों में लेंगे हिस्सा

Thu, 11 Jun 2026 07:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को शिमला पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा द्वारा इस उपलब्धि को लेकर देशभर में विशेष कार्यक्रमों और संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा के कार्यक्रम के अनुसार नड्डा शुक्रवार और शनिवार को शिमला में आयोजित होने वाली संगोष्ठियों तथा संवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल, केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, विकास योजनाओं और सुशासन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग और कार्यकर्ता भी इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जेपी नड्डा का यह दौरा केवल सार्वजनिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा। शुक्रवार को वह भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और संगठन से जुड़े प्रमुख नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे। बैठक में हाल ही में संपन्न हुए पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के परिणामों की समीक्षा की जाएगी और आगामी संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार बैठक में पंचायत स्तर पर पार्टी के प्रदर्शन, संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा भविष्य की चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा के जनाधार को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें