पोस्टर मेकिंग में संजौली की ज्योति प्रथम
शिमला। उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के इको क्लब ने बॉटनी और जूलॉजी विभाग के
साथ शुक्रवार को पर्यावरण दिवस मनाया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ज्योति छपरोल्टा ने पहला, अनन्या शर्मा और स्वाति ने दूसरा, दीक्षा और सुरभि ने तीसरा स्थान पाया। मीनाक्षी और पारुल को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के आयोजन में इको क्लब के अध्यक्ष चिराग शर्मा, उपाध्यक्ष नैतिक वर्मा, इको क्लब की संयोजक डॉ. मनीषा कोहली, सदस्य डॉ. अंजू शर्मा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. निधि, दिप्ती गुप्ता और शुभम चौधरी ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।