फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पत्रकारिता, भूगोल, संस्कृत विभाग के मिले नए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू के कुलपति ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

विवि के पत्रकारिता विभाग में प्रोफेसर विकास डोगरा बने अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने सोमवार को चार शिक्षण विभागों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। कुलपति की स्वीकृति के बाद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार, भूगोल, बौद्ध अध्ययन और संस्कृत विभागों में नए अध्यक्षों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के नियमों के तहत सभी अध्यक्षों को इस विषय की बोर्ड ऑफ स्टडीज के अध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा है। विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में प्रोफेसर विकास डोगरा को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह प्रो. शशिकांत के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रो. डोगरा की नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए की है और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। विवि प्रशासन का कहना है कि प्रो. डोगरा के अनुभव और शोध कार्यों से विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और पत्रकारिता शिक्षा की दिशा में नई ऊर्जा आएगी। भूगोल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बालक राम ठाकुर को इसी विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह प्रो. देव दत्त शर्मा के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे। डॉ. ठाकुर की नियुक्ति भी दो वर्ष की अवधि के लिए की है और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने अर्थशास्त्र विभाग की प्रोफेसर अपर्णा नेगी को बौद्ध अध्ययन विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर दीपाली धौल को संस्कृत विभाग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों शिक्षिकाओं को यह कार्यभार तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें