छोटे परदे के जोधा-अकबर सीरियल में सलीम की भूमिका से पहचान पाने वाले रवि भाटिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गए हैं। हिमाचल के मंडी जिले के रिवालसर क्षेत्र से संबंध रखने वाले रवि भाटिया को इंडोनेशियन फिल्म में मुख्य किरदार ऑफर हुआ है। भाटिया ने फिल्म साइन कर ली है।
वर्तमान में रवि भाटिया एक इंडोनेशियन सीरीज में लीड रोल कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने पर रवि भाटिया तथा परिजन गदगद हैं। इंडोनेशियन थ्रिलर मूवी में हिमाचल के रवि भाटिया एक्शन दिखाएंगे। एक्शन के लिए विशेष तौर पर चाइना से एक्शन डॉयरेक्टर आएंगे।