फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा नैनो कंपनी में नौकरी का मौका, 445 पदों पर हो रही है भर्ती

Sun, 14 May 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। टाटा नैनो समेत देश की नामी कंपनियां प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाएंगी। जाहू में 15 मई को अडानी कोट मुद्रा, शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजी, ग्रुप फॉर सिक्योरिटी, राजस्थान स्पीनिंग विविंग मिल्स और चैकमेट सिक्योरिटी मैगा हमीरपुर के जाहू में रोजगार मेले का आयोजन करेंगी।
विज्ञापन


इसमें 445 पदों के लिए बढ़ोदरा और बद्दी में स्थित उद्योगों के लिए भर्तियां होंगी। हिमाचल मैन पावर एसोसिएट्स के जीएम अविनाश शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बड़ोदरा में विभिन्न पदों के लिए वेतनमान 10,254 से 14,400 रुपये और बद्दी के लिए 8500 से 11500 तक प्रतिमाह रखा गया है।

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन शुल्क 500 रुपये देय होगा। चयनित अभ्यर्थियों की ड्यूटी आठ घंटे होगी। अभ्यर्थियों को रहने की सुविधा कंपनी की ओर से  निशुल्क प्रदान की जाएगी और खाने की कैंटीन सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस, ओवरटाइम, प्रमोशन इत्यादि की सुविधा भी मुहैया होगी। अभ्यर्थी अपने साथ अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ दो दो फोटो, आधार कार्ड, चरित्र प्रमाणपत्र पत्र, बोनाफाइड रोजगार पहचान पत्र साथ में अवश्य लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें