फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका, सैलरी भी दमदार

Fri, 16 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के लिए नामी कंपनी मारुति सुजुकी में नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। इसके लिए 21 सितंबर को लिखित परीक्षा करवाई जा रही है। मारुति सुजुकी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अपने मानेसर (हरियाणा) प्लांट के लिए टेंपरेरी वर्क मैन के पदों को भरने के लिए (सैट माह के लिए) 21 सितंबर को आईटीआई नूरपुर में लिखित परीक्षा का आयोजन करेगी।
विज्ञापन


आईटीआई नूरपुर के प्राचार्य संजीव सहोत्रा ने बताया कि परीक्षा हेतु वे उम्मीदवार जिन्होंने व्यवसाय फिटर, वेल्डर, पेंटर, मेकेनिक मोटरवाहन, मेकेनिक डीजल, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑप्रेटर, टर्नर, मिशिनिस्ट, ट्रैक्टर मेकेनिक में आईटीआई की परीक्षा पास की हो और जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष के बीच हो, वे योग्य है।

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 18752 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक प्रार्थी आईटीआई नूरपुर में 21 सितंबर को लिखित परीक्षा में भाग लेने के लिए सुबह 9 बजे उपस्थित हो सकते है। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी 9410575709 पर ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग में साक्षात्कार 21 से

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। उद्यान प्रसार अधिकारी का साक्षात्कार 21 सितंबर को, स्टेनो टाइपिस्ट का 22, जूनियर इंजीनियर का 22 से 24, टीजीटी मेडिकल का 24 से 26 सितंबर को आयोग के हमीरपुर स्थित कार्यालय में होगा।

आयोग के सचिव ने कहा कि अगर किसी अभ्यर्थी को साक्षात्कार के तीन दिन पूर्व बुलावा पत्र न मिले तो वह आयोग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें