हिमाचल में निजी कंपनियों ने रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। एक साथ 30 कंपनियां भर्ती करने जा रही हैं। खास बात यह है कि पांचवीं पास से स्नात्तक तक इसमें हिस्सा ले सकेंगे। 12 मई को मंडी के जोगिंद्रनगर में रोजगार मेला लगने जा रहा है।
आईटीआई से किसी भी ट्रेड में डिप्लोमा हासिल कर चुके युवा भी मेले में आ सकेंगे। जोगिंद्रनगर के न्यू मेला मैदान में रोजगार मेला लगेगा। रोजगार मेले में आने वाली बद्दी तथा नाहन की कंपनियां उम्मीदवार का मौके पर साक्षात्कार लेंगी।
इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 7000 से लेकर 25000 तक वेतन दिया जाएगा।