फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक क्षेत्र में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : कुकरेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान (कोटशेरा) में स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम देशबंधु यूनिवर्सिटी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम में करीब 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और करियर से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में देशबंधु यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष के ओएसडी अमित कुकरेजा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में तकनीक और पर्यावरण से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ेंगे। प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को समय के साथ अपने कौशल और दृष्टिकोण को विकसित करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें