प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। देश की नामी कंपनी आईटीसी लिमिटेड बंगलुरू अपने सिनर्जी कंसल्टेंट देहरादून बंगलुरू के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू लेगी। साक्षात्कार 4 दिसंबर को पीरनिगाह रोड स्थित आईटीआई ऊना में होगा।
कैंपस इंटरव्यू में फिटर, मशिनिस्ट, टर्नर, एमएमवी, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इत्यादि व्यवसायों में वर्ष 2013, 2014 और 2015 में आईटीआई पास आउट उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इसके अलावा सत्र 2016 के पास आउट आईटीआई अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष के बीच में हो। वे भी इस कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।