शिमला। राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला शिमला की टीम ने बिना दस्तावेज के 1.33 करोड़ रुपये के आभूषण पकड़े हैं। यह गहने कहां और किस कारोबारी से पकड़े गए हैं, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। इनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए आबकारी विभाग की टीम काफी समय से जिलाभर में नाकेबंदी कर जांच कर रही है। विभाग के अनुसार त्योहारों के दौरान गुपचुप बिना बिल के सामान का कारोबार भी चलता है। इसी पर नजर रखने के लिए टीमें गठित की गई हैं।