फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने जा रही जीप गिरी, पिता-पुत्र घायल

Sat, 28 Mar 2020 05:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
विज्ञापन
जीप नाले में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने जा रही जीप रोनाला के पास तीखे मोड़ पर स्किड होकर 50 फीट नीचे नाले में लुढ़क गई। सड़क से लुढ़कने के बाद जीप एक पेड़ से अटक गई, जिससे इसमें सवार पिता-पुत्र की जान बच गई। हालांकि, हादसे में घायल दोनों पिता-पुत्र को उपचार के लिए बंजार अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसा शनिवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। बंजार प्रशासन की ओर से जीप को वार्ड नंबर 6 व 7 में लोगों को जागरूक करने के अभियान में लगाया गया था। पुलिस के अनुसार जीप एचपी 31ए-8257 शनिवार को जैसे ही रोनाला के पास तीखे मोड़ पर पहुंची तो चालक ने जीप को मोड़ना चाहा। गीली सड़क पर स्किड होकर जीप नाले में जाकर एक पेड़ में अटक गई। हादसे में चालक दिले राम (43), पुत्र कर्म सिंह, प्रवण ठाकुर (18) पुत्र दिले राम निवासी गांव वेलगा, डाकघर चनौन, बंजार घायल हुए हैं।

नाले के पास बने मकानों में रह रहे लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बंजार अस्पताल पहुंचाया। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी घायलों का हालचाल जाना। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने कहा कि पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें