फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: नीट-जेईई पास करने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान, शिमला बुलाए जाएंगे मेधावी

Tue, 08 Aug 2023 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

निदेशालय ने नीट-जेईई परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का ब्यौरा मांगा है। नीट और जईई की निशुल्क कोचिंग देने वाली अवंती फैलो संस्था अभिनंदन समारोह का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
नीट की परीक्षा में प्रदेश में टॉप करने वाली चारवी को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट और जेईई की परीक्षा पास करने वाले प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह होगा। जुलाई के अंतिम हफ्ते में मेधावी विद्यार्थी और उनके अभिभावक शिमला में बुलाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग यह नई पहल करने जा रहा है। मेधावियों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से वीरवार को इस बाबत सभी जिला उप निदेशकों और प्रिंसिपलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, निदेशालय ने नीट-जेईई परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का ब्यौरा भी मांगा है। नीट और जईई की निशुल्क कोचिंग देने वाली अवंती फैलो संस्था अभिनंदन समारोह का आयोजन करेगी। 20 जून को संस्था ऑनलाइन बैठक कर उप निदेशकों को इसकी जानकारी देगी। समारोह के आयोजन की तैयारियों को इसी बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा।

सरकारी स्कूलों के कई विद्यार्थियों ने नीट और जेईई की परीक्षा पास की है। विद्यार्थियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह करने का फैसला लिया गया है। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे अन्य विद्यार्थियों का भी उत्साह बढ़ेगा। - डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक
विज्ञापन


इंजीनियरिंग, मेडिकल के विद्यार्थी भी साझा करेंगे अनुभव
अभिनंदन समारोह में सरकारी स्कूलों से पढ़ाई कर इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को भी बुलाया जाएगा। ये विद्यार्थी बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। परीक्षा पास करने के लिए इन विद्यार्थियों ने किस प्रकार से तैयारियां कीं, इसकी जानकारी ये बच्चों को देंगे।

130 बच्चों ने नीट, 19 ने पास की जेईई परीक्षा
प्रदेश में नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग देने के लिए सरकार ने अवंती फैलो संस्था के साथ करार किया है। प्रवेश परीक्षा के आधार पर संस्था निशुल्क कोचिंग के लिए विद्यार्थियों का चयन करती है। इस बार निशुल्क कोचिंग लेने वाले 130 बच्चों ने नीट और 19 ने जेईई की परीक्षा पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें