फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी यादें ताजा करने धवन से मिलने पहुंचे जस्सी गिल

Fri, 11 Mar 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
धवन ने बताया कि गायक जस्सी गिल और वह पुराने दोस्त हैं। मंडी आने पर जस्सी गिल उनके घर आए थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवरात्रि महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या के स्टार पंजाबी गायक जस्सी गिल मंडी पहुंचते ही अपने मित्र एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषि धवन से मिलने पहुंचे। वीरवार को दोपहर बाद वह ऋषि धवन के घर पहुंचे। इन दिनों ऋषि धवन भी घर पर हैं।
विज्ञापन


जस्सी गिल के ऋषि के घर पहुंचने की भनक लगते ही प्रशंसक घर के बाहर जुटना शुरू हो गए। ऋषि धवन, राघव धवन और गायक जस्सी गिल, बबल रॉय ने पुरानी यादें ताजा कीं। जस्सी गिल ने फिटनेस जिम में भी पसीना बहाया।

अभ्यास के लिए बनाए गए नेट में क्रिकेटर ऋषि धवन, राघव धवन, जस्सी गिल, बबल रॉय ने क्रिकेट खेला। ऋषि और राघव के साथ बातचीत में जस्सी गिल ने कहा कि हिमाचल उन्हें बेहद पसंद है। बार-बार यहां आने का दिल करता है। हिमाचल की आबोहवा उन्हें यहां खींच लाती है।
विज्ञापन


उन्होंने ऋषि धवन के घर में लंच किया। करीब चार बजे जस्सी गिल और बबल रॉय ऋषि के घर से होटल के लिए निकले। ऋषि और राघव धवन उन्हें छोड़ने के लिए होटल तक गए। होटल परिसर में भी प्रशंसकों का हुजूम लग गया।

गायक जस्सी गिल क्रिकेट और क्रिकेटर ऋषि धवन पंजाबी गानों के पसंद करते हैं। दोनों पहले से दोस्त भी हैं। इधर, क्रिकेटर ऋषि धवन ने बताया कि गायक जस्सी गिल और वह पुराने दोस्त हैं। मंडी आने पर जस्सी गिल उनके घर आए थे।

यह जस्सी का बड़प्पन है कि वह मिलने आए। उनके घर आने से पुरानी यादें ताजा हो गईं। राघव धवन ने बताया कि जस्सी गिल ने हिमाचल की खूबसूरती को तारीफ की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें