फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू के दीक्षांत समारोह में आएंगे जापान के वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का दीक्षांत समारोह मार्च 2027 में होगा। समारोह में जापान के नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक प्रो. ताकाकी काजिता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य प्रो. महावीर सिंह ने दी। कुलपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक की मौजूदगी विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इससे विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतिष्ठा को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अनुसंधान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें