फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स को मदद न देने के मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Sat, 20 Jan 2018 12:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र के सिविल अस्पताल जंजैहली में नर्स से बदसलूकी और पुलिस से मदद न मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन


एसपी मंडी ने घटना वाली रात कंट्रोल रूप में नाइट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल धर्म सिंह को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

एसएचओ जंजैहली सुनील कुमार को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। एसपी ने यह कार्रवाई डीएसपी पधर की जांच में आए तथ्यों के बाद डीजीपी एसआर मरडी के निर्देश पर की है।

कांस्टेबल के निलंबन के साथ एसपी ने एचएचओ सुनील कुमार को भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने 17 जनवरी के अंक में ‘सीएम के गृहक्षेत्र में रात भर मदद मांगती रही नर्स, पर कोई नहीं आया’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद डीएसपी पधर मदन कांत को मामले की जांच सौंपी गई थी।

जांच कमेटी की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उस रात पीड़ित नर्स ने कई बार जंजैहली थाने में फोन किया था, लेकिन नाइट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल धर्म सिंह ने पहले फोन नहीं उठाया और जब उठाया तो एसएचओ को नहीं बताया।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि एसएचओ ने भी नाइट ड्यूटी की जानकारी नहीं ली थी, जिसकी वजह से बड़ी चूक हुई। पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी ने कहा कि महिलाओं से किसी भी तरह के अपराध पर असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें