फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के भंजराड़ू में मिठाई की दुकान खोलने पर एफआईआर

Sun, 22 Mar 2020 04:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के दौरान चुराह उपमंडल के तहत भंजराड़ू में एक दुकानदार को मिठाई की दुकान खुला रखना भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दुकानदार ने सुबह ही दुकान खोल दी, जबकि सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए जनता कर्फ्यू निर्धारित किया था।

विज्ञापन


जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने बीते दिनों जागरूक भी किया था। बावजूद इसके दुकानदार ने दुकान खोल दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज दिया। दूसरी ओर, सुरंगाणी बाजार में भी शराब का ठेका खुला रहा, जिसकी सूचना जैसे ही दुकानदार को मिली तो वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही ठेका बंद कर फरार हो गया। 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से निपटने को सरकार विशेष प्रयास कर रही है। रविवार को जहां जनता कर्फ्यू निर्धारित किया गया था। प्रशासन के नए निर्देशों के अनुरूप 31 मार्च तक दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इसमें कुछेक जरूरत की दुकानें ही खुलेंगी रहेंगी। डीएसपी रमाकांत ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भंजराड़ू में मिठाई दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कहा कि सरकार कोरोना वायरस से निपटने को विशेष प्रयास कर रही है। इसमें सभी को अपनी सहभागिता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें