फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम बोले- सरकार की मेहरबानी सिर्फ रिटायर्ड मित्रों पर, बेरोजगारों से वसूला 12 करोड़ शुल्क

Sun, 18 Jan 2026 05:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।

सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि  प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर है और मुख्यमंत्री अपनी तमाम मेहरबानियां केवल अपने सेवानिवृत्त मित्रों और चहेतों पर बरसा रहे हैं। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि यह सरकार पूरी तरह से मित्रों की सरकार बनकर रह गई है, जिसे प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य की कोई भी चिंता नहीं है। प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर है और मुख्यमंत्री अपनी तमाम मेहरबानियां केवल अपने सेवानिवृत्त मित्रों और चहेतों पर बरसा रहे हैं। कार्यकाल के चौथे वर्ष में प्रवेश करते ही 530 पटवारी पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया। इस विज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के लाखों गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों के अभ्यर्थियों से परीक्षा शुल्क के नाम पर 12 करोड़ रुपये से अधिक की भारी-भरकम राशि वसूल ली गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शर्मनाक पहलू यह है कि अभी इन पदों के लिए लिखित परीक्षा तक नहीं की गई है, लेकिन सरकार ने चोर दरवाजे से अपने चहेते सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इन्हीं पदों पर पुनर्नियुक्ति देने का सिलसिला तेज कर दिया है। यदि सरकार को केवल अपने ही खास लोगों और रिटायर्ड मित्रों को मलाई बांटनी है, तो फिर परीक्षाओं का यह ढोंग क्यों रचा जा रहा है। मुख्यमंत्री शगुन योजना जिसका उद्देश्य बीपीएल परिवारों की बेटियों की शादी में संबल प्रदान करना था, आज सरकार की उपेक्षा और कुप्रबंधन की भेंट चढ़ गई है। सिरमौर जिले का यह ताजा उदाहरण शर्मनाक है, जहां 193 लाभार्थियों के लगभग 60 लाख ट्रेजरी में रोक दिए गए हैं। महिलाओं को हर महीने 1500 देने की झूठी गारंटी दी और बिना एक पैसा दिए भी देश भर में घूम घूम कर महिलाओं को पैसा देने का झूठ बोल रहे हैं। लेकिन पहले से प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदेश की बेटियों से कोई शुल्क न लेने की जो प्रथा हमने चलाई थी वह भी सरकार ने बंद कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें