फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Assembly Session: जयराम बोले- चार साल में सरकार के पास गिनाने के लिए चार योजनाएं नहीं

Thu, 19 Mar 2026 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 जयराम ठाकुर ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सरकार ने चार साल में जितना काम किया, राज्यपाल की ओर से उतना ही बोला गया है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सरकार ने चार साल में जितना काम किया, राज्यपाल की ओर से उतना ही बोला गया है। प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब राज्यपाल ने 2 मिनट 7 सेकंड में अपनी बात पूरी की। यदि राज्यपाल बुजुर्ग होते या फिर अस्वस्थ होते तब भी बात मानी जा सकती थी लेकिन इस बार ऐसी कोई भी स्थिति नहीं थी। सरकार की फ्लैगशिप योजना में जितनी राशि खर्च की जा रही है उतनी राशि एक प्रधान खर्च कर देता है। चार साल में सरकार के पास गिनाने के लिए चार योजनाएं भी नहीं हैं। जयराम ने कहा कि जब केंद्र में यूपीए सरकार थी, उस दौरान केवल 18 हजार करोड़ की आरडीजी आई, उस समय हम भी पैरवी करते रहे लेकिन विपक्ष ने यही बात कही कि केंद्र से पैसा लाने के लिए किसने रोका है और अपना पक्ष ठीक से नहीं रख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास पूरी तरह से बंद है।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
जयराम ठाकुर ने कहा कि आपकी सरकार का यह चौथा अभिभाषण है, अब एक बचा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सारा वक्त निकल गया है। अब एक साल के बाद का दौर अलग होगा। साढ़े 3 साल में सारी चीजें गंवा दीं। इसका पश्चाताप एक साल बाद होगा। अब नकल मारने का दौर चला गया, अक्ल से काम लेना चाहिए था। आरडीजी को लेकर दोनों केंद्रीय मंत्री के समक्ष हिमाचल के हित की बात रखी है। केंद्रीय मंत्रियों ने हिमाचल के लिए बजट जारी करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष को तहजीब के साथ केंद्र में अपना पक्ष रखना चाहिए। कहा कि विजिलेंस को आरटीआई से बाहर करने की क्या मंशा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो रोबोटिक मशीन 10 करोड़ के बजाय 28 करोड़ में खरीद लीं। दो के टेंडर किए चार खरीद लिए। जयराम ने कहा कि कैबिनेट का दर्जा हटाने से आर्थिक संकट क्या कम हो जाएगा, यदि पूर्ण रूप से हटा देते तो कुछ समझा जा सकता था। सरकार ने सीपीएस की कुर्सी बचाने के लिए ही करोड़ रुपये खर्च दिए।

क्या करें, आपके टिप्पड़े में ऐसा ही लिखा है
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार कभी राजनीतिक डिजास्टर, कभी आपदा डिजास्टर, कभी आर्थिक डिजास्टर तो कभी वित्तीय डिजास्टर की ही बात करती है, ऐसे में यदि आपके टिप्पड़े में यही लिखा है तो उसमें हम क्या कर सकते है।

राज्यपाल के अभिभाषण के सहारे चुनाव जीतना चाहती भाजपा : सुक्खू
नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि ये लोग राज्यपाल के अभिभाषण के सहारे चुनाव जीतना चाहते हैं। आरडीजी इससे पहले किसी ने बंद नहीं की। कहा कि पूर्व सरकार वर्तमान सरकार पर 76 हजार का कर्जा छोड़कर गई है। आरडीजी हिमाचल का हक है। आप केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री में मिले। पता नहीं क्या बात की होगी। अच्छा होता सब साथ होकर चलते। आपने ऐसा नहीं किया। दिल्ली में हुए प्रदर्शन के बाद हिमाचल में गिरफ्तारी करने आई दिल्ली पुलिस ने अपने आने की जानकारी किसी को नहीं दी। पूर्व सरकार की हिमकेयर और सहारा योजना को हम चला रहे हैं। पूर्व सरकार से ज्यादा राशि वर्तमान सरकार ने इन योजना पर खर्च की है।
विज्ञापन

राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सरकारें आते जाती रहेंगी। अगर आरडीजी रुक गई तो आने वाली पीढ़ियां हमें कोसती रहेंगी कि हमने क्या किया। विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि जितना कर्ज भाजपा ने 16-17 साल में लिया, उतना कांग्रेस सरकार ने साढ़े 3 साल में ही ले लिया। प्रदेश केंद्र की योजनाओं से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने आय के साधन बढ़ाने होंगे। विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्व बढ़ाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। विधायक जीत राम कटवाल ने कहा कि सरकार का घोषणापत्र गारंटी से शुरू हुआ था, लेकिन आज चौथा बजट पेश होने वाला है। अभी तक ओपीएस को छोड़कर अन्य कोई गारंटी पूरी नहीं की गई। विधायक किशोरी लाल ने कहा कि पूर्व सरकार 75 हज़ार करोड़ का कर्ज और 11 हजार करोड़ की देनदारियां छोड़कर गई है। आपदा में भी भारी तबाही हुई। विधायक रणवीर सिंह निक्का, नीरज नैय्यर, दीपराज, मलेंद्र राजन, दिलीप ठाकुर ने भी राज्यपाल के अभिभाषण पर चल रही चर्चा में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें