फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- हिमकेयर को बदनाम करने के लिए झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री

Tue, 14 Jul 2026 06:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम 2005 में मांगी गई जानकारी में सरकार ने स्वयं स्वीकार किया है कि वर्ष 2019 से 2022 के दौरान प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में हुए हिस्टरेक्टॉमी (बच्चेदानी निकालने के ऑपरेशन) के मामलों में पुरुष मरीजों से संबंधित एक भी मामला रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर आरोप लगाया कि वह हिमकेयर योजना के संबंध में लगातार जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार के अपने ही दस्तावेज उनके दावों की पोल खोल रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम 2005 में मांगी गई जानकारी में सरकार ने स्वयं स्वीकार किया है कि वर्ष 2019 से 2022 के दौरान प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में हुए हिस्टरेक्टॉमी (बच्चेदानी निकालने के ऑपरेशन) के मामलों में पुरुष मरीजों से संबंधित एक भी मामला रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब आधिकारिक रिकॉर्ड में ऐसा कोई मामला मौजूद नहीं है तो मुख्यमंत्री की ओर से लगाए जा रहे आरोप तथ्यहीन साबित होते हैं। नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई हिमकेयर योजना प्रदेश के लाखों परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनी और इसकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। मुख्यमंत्री सुक्खू इस योजना की सफलता से असहज हैं और इसी कारण इसे विवादों में घसीटकर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में जनता के लिए कोई ऐसी बड़ी जनकल्याणकारी योजना शुरू नहीं कर पाई, जिसकी तुलना हिमकेयर जैसी योजनाओं से की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें