फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जयराम ठाकुर बोले- ऑपरेशन लोटस करने की मंशा नहीं, कांग्रेस में बिखराव की स्थिति

Fri, 06 Jan 2023 06:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार असमंजस की स्थिति में है। यही कारण है कि मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है। भाजपा किसी तरह के ऑपरेशन करने का विचार नहीं कर रही है। सरकार को इस मामले पर निश्चिंत रहना चाहिए। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की किसी भी ऑपरेशन लोटस की मंशा नहीं है। कांग्रेस में खुद बिखराव की स्थिति है। ससुर का निधन होने के चलते जयराम शुक्रवार को विधानसभा का शीतकालीन सत्र बीच में छोड़ राजस्थान के लिए रवाना हुए। शुक्रवार सुबह धर्मशाला से राजस्थान जाते समय कुछ देर के लिए ऊना में रुके।  पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार असमंजस की स्थिति में है। यही कारण है कि मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है। भाजपा किसी तरह के ऑपरेशन करने का विचार नहीं कर रही है। सरकार को इस मामले पर निश्चिंत रहना चाहिए।

विज्ञापन


कहा कि विधानसभा सत्र के अंतिम दिन मौजूद न रहने का उन्हें मलाल है, लेकिन पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सदन में जनता से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। कहा कि पार्टी की हर जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास किया है। शीतकालीन सत्र में भी भाजपा ने जनता से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए हैं। सरकार जनता के हित में निर्णय लेगी तो विपक्ष सहयोग करेगा। जनविरोधी निर्णय लिए तो विधानसभा के भीतर और बाहर सख्त विरोध किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर पलटवार करते हुए जयराम ने कहा कि ज्यादा बोलना उनके स्वभाव में है। ऐसा भी नहीं है कि लोग भी उनकी बातों को पसंद करते हों। जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया, बलवीर बग्गा, जिप सदस्य अशोक धीमान, साहिल जैतिक सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें