फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: छह माह से अवरुद्ध पड़ा प्रदेश का काम, तीन माह में कांग्रेस ने लिया 6,000 करोड़ का ऋण

Fri, 02 Jun 2023 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू में कहा कि सूबे में छह माह से काम पूरी से अवरुद्ध पड़ा है। जो काम चल रहे हैं, वे केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट हैं। भाजपा ने दो साल में 5,000 करोड़ और कांग्रेस ने तीन माह में 6,000 करोड़ रुपये का ऋण लिया है। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू में कहा कि सूबे में छह माह से काम पूरी से अवरुद्ध पड़ा है। जो काम चल रहे हैं, वे केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट हैं। भाजपा ने दो साल में 5,000 करोड़ और कांग्रेस ने तीन माह में 6,000 करोड़ रुपये का ऋण लिया है। साल 2017 में जब भाजपा आई तो कांग्रेस 50,000 करोड़ का ऋण छोड़कर चली गई थी। मुख्यमंत्री को व्यवस्था परिवर्तन की बात को छोड़ देनी चाहिए। सड़कें, पुल और भवनों को निर्माण अभी तक वहीं का वहीं है। नौकरी तो दूर 5,000 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल अभी पूरा बना नहीं है। छह-छह सीपीएस बना दिए हैं। बिजली महादेव रोपवे पर जयराम ने कहा कि कुल्लू के विधायक एवं सीपीएस काम से ज्यादा बोलने में विश्वास करते हैं। काम करें और कम बोलें और उन्हें जनता को विश्वास में लेना चाहिए, तभी काम आगे बढ़ते हैं। दादागीरी से कोई काम नहीं चलता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई लोग और एजेंसियां इसमें जुड़े हैं, जो विदेश में जाकर इस तरह की बात करते हैं। कहा कि उनके बोलने से प्रधानमंत्री मोदी को फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें