फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: जयराम ठाकुर बोले- अंतरिम बजट स्वागत योग्य, पीएम को जाता है श्रेय

Thu, 01 Feb 2024 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किए अंतरिम बजट में इस बार आय कर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और आंगनबाड़ी सहायिका को आयुष्मान कवर देने के लिए प्रावधान किया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किए अंतरिम बजट में इस बार आय कर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और आंगनबाड़ी सहायिका को आयुष्मान कवर देने के लिए प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का दस वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। निश्चित रूप से इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। बजट का वह स्वागत करते हैं। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में तीन करोड़ से ज्यादा मकान बनकर तैयार हुए हैं और पांच वर्षों में आने वाले समय के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया है कि दो करोड़ मकान गरीब लोगों को दिए जाएं। यह महत्वपूर्ण है। एक करोड़ घरों में इस योजना के माध्यम से बिजली की सुविधा से आने वाले समय में 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। किसान सम्मान निधि से 12 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


पूर्व सीएम बोले, कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं हो पा रहा, वे हताश और निराश
जयराम ने कहा कि कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं हो पा रहा है। वे हताश और निराश हैं। पार्टी अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष इस तरह के मसले उठा रहे हैं। सब जानते हैं कि सचिवालय के बाहर धरना दे रहे दृष्टिबाधित बच्चों के किस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है। उद्योग मंत्री दुबई घूम रहे हैं, जो उद्योग राज्य में लाए गए हैं, उसकी चिंता नहीं की जा रही है।

लोन लिया तो जा रहा, जा कहां रहा
जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 13 महीने से सभी विकास कार्य रुके पड़े हैं। लोन लिया तो जा रहा है, लेकिन कहां जा रहा है। इसका पता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश आर्थिक संकट में चला तो ऊना में किसी कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था के लिए चिकन का इंतजाम हो रहा था। उद्योग प्रदेश को छोड़कर भागे जा रहे हैं। इसको गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें