फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण से ठीक एक दिन पहले धूमल के घर पहुंचे जयराम ठाकुर

Wed, 27 Dec 2017 09:59 AM IST
टीम डिजिटल/ शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक एक दिन पहले नामित सीएम जयराम ठाकुर पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के घर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के लिए बीच काफी देर तक चर्चा हुई। 
विज्ञापन


वहीं सियासी गलियारों में दो दिग्‍गजों की इस मुलाकात से कई कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो भावी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बाद भाजपा ने संभावित म‌ंत्रियों की सूची तय कर दी है। बताया जा रहा है कि धूमल अपने खेमे के‌ विधायकों को मंत्रीमंडल और सीपीएस पद पर चाहते हैं। 

कयास लगाए जा रहे कि दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान इस मुददे पर भी गहन मंथन हुआ। संभावना है कि अगर सभी धड़ों में बात नहीं बनी तो छोटे आकार का मंत्रिमंडल ही 27 को शपथ लेगा। भाजपा मंत्रिमंडल में पहले काम कर चुके कुछ पूर्व मंत्रियों को वेटिंग में रखा जा सकता है।
विज्ञापन


सूबे में मंत्रियों के नाम को लेकर चल रही खींचतान के बीच भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मंगलवार को प्रदेश मंत्रिमंडल का आकार और चेहरे तय कर देगा। हर जिले को प्रतिनिधित्व देने, क्षेत्रीय संतुलन बैठाने के साथ शांता, नड्डा और धूमल खेमे को भी साधना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें