फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल ग्रामीण सड़कों पर अपने ही विधायकों से घिरे जयराम, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 12 Dec 2019 12:49 PM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शीत सत्र के तीसरे दिन तपोवन में दो दिनों से बना गतिरोध टूटा तो विधायकों ने ग्रामीण सड़कों के मुद्दे पर सदन गरमा दिया। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने ही विधायकों से घिर गए। भाजपा के तीन, एक निर्दलीय और दो कांग्रेस विधायकों ने इस पार लगातार सवाल किए। सीएम भी पूरी रुचि से बार-बार खड़े होकर बारी-बारी से सबको जवाब देते रहे।

विज्ञापन


इस मुद्दे ने प्रश्नकाल का सबसे ज्यादा समय लिया। लगभग पंद्रह मिनट इसी सवाल पर अनुपूरक प्रश्न और जवाब दिए जाते रहे। मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के रखरखाव और मरम्मत के लिए आने वाले समय में बजट में अलग से प्रावधान होगा। 

मुख्यमंत्री ने सदन में माना कि ग्रामीण सड़कों का रखरखाव महत्वपूर्ण है, लेकिन कई बार एफसीए मंजूरी न मिलने के कारण भी मामले लटक जाते हैं। संपर्क सड़कों से किसानों-बागवानों की फसलें भी बाजार पहुंचती हैं। उन्होंने सदन में आश्वासन दिया कि आने वाले समय में ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और मरम्मत के लिए बजट की व्यवस्था करेंगे।  

विज्ञापन

कई महीने तक बंद रहती हैं सड़कें : जवाहर

द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि उनके क्षेत्र में कई ग्रामीण सड़कें बरसात के बाद महीनों बंद रहती हैं। बजट न होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। 

ग्रामीण सड़कों पर नहीं मिल रही 108 की सुविधा : होशियार
देहरा के विधायक होशियार सिंह ने ग्रामीण सड़कों पर 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ न मिलने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सड़कें बनी हैं तो 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ मिलना चाहिए। 

चौपाल की वन सड़कों को लोनिवि में करेें मर्ज: बलवीर 
चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि उनके क्षेत्र में 1980 से पहले 82 सड़कें वन विभाग की जमीन पर बनी हैं। इन सड़कों पर आज भी ट्रक चलते हैं। रखरखाव व मरम्मत के लिए बजट न होने के कारण इन्हें लोक निर्माण विभाग में मर्ज कर देना चाहिए।
विज्ञापन

 फोरेस्ट रोड के नाम पर हर सरकार में बनीं सड़कें : रामलाल

श्रीनयना देवी के कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वन विभाग की सड़कों का प्रयोग होता है। हादसे की स्थिति में लोगों को बीमा केस का लाभ नहीं मिल पाता है, क्योंकि इन सड़कों को पास नहीं किया होता है। ऐसे में सरकार को इन सड़कों को पास करने की दिशा में पहल करनी होगी, क्योंकि हर सरकार में फोरेस्ट रोड के नाम पर सैकड़ों सड़कों का निर्माण हुआ है। 

लोनिवि की तर्ज पर विकास खंडों में भी हो बजट का प्रबंध : सुखराम
पांवटा के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि बरसात में दो महीने के लिए तो ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें पूरी तरह से कट जाती हैं। यह खराब हो जाती हैं। जून महीने में लोनिवि की तर्ज पर विकास खंडों में भी बजट का प्रबंध हो। 

सुक्खू ने पूछा, मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना की मरम्मत के लिए बजट देगी सरकार
नादौन से कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण हो रहा है, लेकिन भविष्य में क्या सरकार इस योजना से बनी सड़कों की मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान करेगी। इस पर सीएम ने कहा कि अभी सरकार की प्राथमिकता गांवों को सड़क से जोड़ना है, भविष्य में मरम्मत पर बजट देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें