फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल का जश्न मनाने के लिए जयराम सरकार ने दिया ये नारा

Sat, 22 Dec 2018 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला में एक साल का जश्न मनाने जा रही जयराम सरकार ने इस जश्न के लिए नारा तैयार किया है ईमानदार प्रयास का, एक साल विकास का। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सरकार के एक साल के कार्यकाल को सफल बताया।

विज्ञापन


कहा कि यह नारा सरकार के एक साल को बयां करने के लिए काफी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धों को पेंशन देने से लेकर आम लोगों के घर-द्वार तक सुविधा पहुंचाने को जनमंच जैसे कार्यक्रम करवाए गए।

कहा कि धर्मशाला रैली की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री को एक साल के जश्न में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था, जो उन्होंने स्वीकार किया है। यह पहली बार था कि हिमाचल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री आए हों। एक साल के जश्न पर भी पीएम मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन

मई 2019 तक एक लाख परिवारों को गैस चूल्हा

हिमाचल के हर घर को मई 2019 तक गैस चूल्हा कनेक्शन मिल जाएगा। यह दावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल देश का पहला राज्य है, जहां हर घर को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी योजना शुरू की गई है।

इस योजना में केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना से वंचित परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएं जाएंगे। बताया कि करीब एक लाख परिवारों को गृहिणी योजना के जरिये लाभ होगा।

एक साल के कार्यकाल को लेकर होने वाली रैली के संबंध में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल सफल रहा है। 
विज्ञापन

23 को पन्ना सम्मेलन में आएगा केंद्रीय नेतृत्व

सीएम ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन 23 को होना है। इसी की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उन्होंने जायजा भी लिया। कहा कि प्रयास है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व व पार्टी के प्रदेश प्रभारी के अलावा केंद्रीय नेतृत्व से वरिष्ठ नेता को लाया जाए ताकि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो सके।

सीयू पर फंसा पेंच
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल के जश्न पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री प्रदेश को कुछ सौगात भी दे सकते हैं। हालांकि, केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। बोले, सीयू को लेकर पहले तैयारी की जा रही थी, लेकिन उसमें कुछ औपचारिकताएं हैं जो अभी तक पूरी नहीं हो सकी हैं। कहा कि अगर सभी औपचारिकताएं पूरी हो गईं तो ही प्रधानमंत्री के हाथों उसका शिलान्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें