पार्टी हाईकमान के हर कार्य को करने में सक्षम: कंगना
अगला सीएम चेहरा को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद कंगना ने कहा कि अब उन्हें समझ आ गई है कि राजनीति में समाजसेवा के अलावा और कुछ नहीं है। यहां व्यक्तिगत होने पर पीड़ा के अलावा और कुछ भी नहीं मिलता है। पार्टी हाईकमान के हर कार्य को करने में वह पूर्ण रूप से सक्षम हैं। अपनी इस योग्यता का परिचय वह बचपन से लेकर आज दिन तक देती आई हैं।
हीन भावना के ग्रस्त कुछ लोग जनता को भड़का रहे: कंगना
आपदा में गैर मौजूदगी को लेकर पूछे गए सवाल पर कंगना ने कहा कि हिमाचल में हीन भावना के ग्रस्त कुछ लोग उनके बारे में जनता को भड़काने में लगे हुए हैं। जबकि वह आज दूसरी बार आपदा के दौरान मंडी क्षेत्र की जनता के बीच पहुंची हैं। इस मौके पर सांसद कंगना ने पीएम मोदी के की ओर से किए गए कार्यों की भी जमकर सराहना की और कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र सरकार की योजना एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से आह्वान भी किया।