फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul News: जगत सिंह नेगी बोले- देश की सीमाओं के हालात ठीक नहीं, चीन की घुसपैठ जारी

Mon, 29 Jan 2024 12:13 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर (लाहौल- स्पीति

सार

जगत सिंह नेगी ने कहा कि अटल टनल की सोच पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह की थी। कांग्रेस ने ही इसके लिए बजट का प्रावधान किया और प्रधानमंत्री खाली टनल के अंदर आकर टाटा करके निकल गए।
विज्ञापन
जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 देश की सीमाओं के हालात ठीक नहीं हैं। लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में चीन की लगातार घुसपैठ जारी है और केंद्र सरकार वोट बैंक की राजनीति करने में व्यस्त है। यह बात जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जाहलमा में कही। उन्होंने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। कहा कि अटल टनल की सोच पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह की थी। कांग्रेस ने ही इसके लिए बजट का प्रावधान किया और प्रधानमंत्री खाली टनल के अंदर आकर टाटा करके निकल गए। सोनिया गांंधी की शिलान्यास पट्टिका को भी निकाल दिया गया। यह भाजपा की संकीर्ण सोच को बताता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के अंदर आज सिर्फ मंदिर और मस्जिद की ही बात रह गई है। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और विकास की बात तो बिल्कुल भी नहीं हो रही। जनजातीय लोगों के लिए जो अधिकार हैं, वह भी लगभग सारे केंद्र सरकार ने बंद कर दिए हैं। दो करोड़ नौकरी हर साल देने की बात करने वाली केंद्र सरकार ने रेलवे, समुद्री बंदरगाह और एयरलाइंस निजी कंपनियों को बेच दिए। भाजपा की संकीर्ण सोच से आने वाले समय में लोकतंत्र भी खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने शिंकुला और सरचू का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें