फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो खो के फाइनल में पहुंचा आईटीआई शिमला

Tue, 08 Apr 2014 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई) की मंगलवार से आईटीआई शिमला में शुरू हुई। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला के आठ आईटीआई की टीम में शामिल दो सौ से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।
विज्ञापन


आईटीआई शिमला के प्रधानाचार्य इंजीनियर मोहिंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सबसे पहले आईटीआई के प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट किया।

एनसीसी के कैडेट ने मुख्यातिथि का सलामी दी। इसके बाद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई। पहले दिन मेजबान शिमला और चौपाल की टीमों ने ब्वॉयज खो खो में फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


आईटीआई शिमला ने रामपुर आईटीआई की टीम को 14-0 से मात दी। वहीं दूसरे खो खो के मुकाबला चौपाल और प्रगतिनगर के बीच खेला गया, जिसमें चौपाल विजेता रहा।

आयोजक सदस्य भुनेश जोधटा ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अभी कबड्डी, वॉलीबाल आदि के मुकाबले करवाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें