इन्हें तैयार होने पर प्रदेश के बागवानों को बांटा जाता है। विवि से बाहर आने वाले पौधे को उच्च गुणवत्ता का माना जाता है। इटली के नाम पर बेचे जाते रहे सेब पौधे 400 रुपये तक बिक्री किए गए हैं, लेकिन बागवानों को इनसे खास फायदा नहीं हुआ है।
बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि नौणी विवि में तैयार हो रहे इटली के पौधों को लाल निशान लगाया जाना चाहिए। जो पौधे टिकने लायक नहीं हैं, उन्हें विवि प्रबंधन तत्काल हटा दे।
किसी भी बागवान को मृत पौधा वितरित नहीं किया जाना चाहिए। यदि ऐसे पौधे बेचने की कोई शिकायत आती है तो सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।