फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: हिमाचल के धर्मशाला में 10 साल बाद आज होगा आईपीएल मैच, पंजाब किंग्स टकराएंगे दिल्ली से

Wed, 17 May 2023 10:35 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पंजाब की टीम को हर हाल में जीतना होगा। शिखर की कप्तानी में पंजाब और वार्नर की अगवाई में दिल्ली कैपिटल की टीम मैदान में उतरेगी। 
विज्ञापन
आईपीएल के लिए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम तैयार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 हजार दर्शक क्षमता वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 10 साल बाद बुधवार को आईपीएल मैच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ टकराएगी। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पंजाब की टीम को हर हाल में जीतना होगा। शिखर की कप्तानी में पंजाब और वार्नर की अगवाई में दिल्ली कैपिटल की टीम मैदान में उतरेगी। 10 साल बाद होने वाले आईपीएल मैच के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएसशन प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैच से पहले बारिश के देवता इंद्रुनाग के दरबार में एसोसिएशन प्रबंधन ने माथा टेका, ताकि मैच के दौरान मौसम साफ रहे।

विज्ञापन


आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल भी यहां मैच देखने आएंगे। मैच से पहले मंगलवार को दोनों ही टीमों ने अभ्यास वर्ग के दौरान जमकर पसीना बहाया। पंजाब की टीम ने सायं 4:30 बजे अभ्यास शुरू किया, जबकि प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खो चुकी दिल्ली की टीम 6:30 बजे स्टेडियम पहुंची।

सज चुका है एचपीसीए स्टेडियम
इस सीजन के 64वें और 66वें आईपीएल मैच का गवाह बनने के लिए स्टेडियम सज चुका है। मैदान के चारों ओर हार्डिंग और एलईडी लगाई जा चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में 1,200 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें