पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में अपना अंतिम लीग मुकाबला खेलने धर्मशाला पहुंची राजस्थान रॉयल की टीम के खिलाड़ी मैक्लोडगंज में धर्मगुरु दलाईलामा से मिले। हालांकि इस दौरान दलाईलामा ने खिलाड़ियों से सामान्य मुलाकात की और कोई भी व्याख्यान नहीं रखा। वहीं, इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने प्रशंसकों को भी निराश नहीं किया और जिसने भी सेल्फी लेने की इच्छा जताई, खिलाड़ियों ने उसे स्वीकार किया। साथ ही ऑटोग्राफ भी दिए।
शिखर धवन ने इंस्टाग्राम में शेयर की धर्मशाला स्टेडियम की तस्वीर
धर्मशाला में दिल्ली से मिली हार के बाद पंजाब किंग्स टीम के कप्तान शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धौलाधार की पर्वत श्रेणी के तले बने क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला की तस्वीर को शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि धर्मशाला में हुई मैदानी लड़ाई काफी अद्भुत रही, हम अंत तक लड़ते रहेंगे।