अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में अभ्यास कर पसीना बहाया। सुबह 11 बजे स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंचे पंजाब के खिलाड़ियों ने वार्मअप किया। इसके बाद कोच रिकी पोंटिंग ने खिलाड़ियों को बल्लेबाजी और गेंदबाजी के टिप्स देते हुए अभ्यास करवाया। पंजाब की 16 मार्च तक धर्मशाला में अभ्यास करेगी।
विज्ञापन
दूसरे अभ्यास शिविर में भी कप्तान श्रेयस अय्यर और विदेशी खिलाड़ी भाग नहीं ले रहे हैं। केवल भारतीय खिलाड़ी ही यहां पर आए हैं। इनमें युजवेंद्र चहल, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह और यश ठाकुर सहित 15 खिलाड़ी अभ्यास को पहुंचे। पंजाब किंग्स का आईपीएल में पहला मुकाबला 25 मार्च को गुजरात टीम के साथ होगा, जबकि धर्मशाला में चार, आठ और 11 मई को पंजाब की टीम तीन मुकाबले खेलेगी।