विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर शोघी, कनलोग और रामपुर में नाके लगाकर 9 टिपर तथा एक पिकअप को बिना पास के पकड़ा।
सभी वाहनों के चालान काटकर 70,000 रुपये वसूले गए। ट्रकों और पिकअप में अवैध रूप बजरी, रेत और पत्थर भरकर शिमला में बेचने के लिए लाए जा रहे थे। वाहन सोलन, नाहन और ऊना से बिना पास के शिमला की सीमा में प्रवेश करते हुए पकड़े गए। खनन अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि वाहनों के आकार, क्षमता और सामग्री के आधार पर चालान काटे गए हैं।