ठेठ मंडयाली बोली में कार्ड किया तैयार
उन्होंने बताया कि कार्ड में मंडी नगर की ठेठ मंडयाली बोली का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है। कार्ड को रॉयल रूप देने के लिए इसमें 250 जीएसएम का पेपर, लिफिंग तकनीक इस्तेमाल की गई है।
निमंत्रण पत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का किया गया चित्रण: राजेश कुमार
राजेश कुमार ने बताया कि निमंत्रणपत्र के चित्रों में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का सीधे सादे रंग से चित्रण किया गया है जो सादगी को दर्शाता है और साथ में देवी-देवता खड़े अपनी भागीदारी दिखा रहे हैं। बीच में शिव के वाहन नंदी व पार्वती के वाहन चीता इकट्ठे दिखाया गया है जो आपस में प्रेम से रहना दर्शाता है। बीच के भाग में त्रिलोकीनाथ हृदय में आदि भवानी को बिठाया है जो प्रेम का संदेश दर्शा रहे हैं। सुनहरी लाइन राजसी प्रतीक दिखाई गई है। निमंत्रण पत्र में मंडी कलम में होने वाले प्रसिद्ध रंग संयोजन मंडी की भौगोलिक स्थिति बताता है और यहां की संस्कृति दर्शाता है जैसे बैकग्राउंड में गहरा हरा रंग मंडी की चारों ओर की हरियाली को दर्शाता है और लाल रंग यहां अध्यात्मिक शक्ति व विश्वास को दर्शाता है।