फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा की संस्कृति से रूबरू होंगे देश-विदेश के निवेशक

Wed, 24 Jul 2019 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इन्वेस्टर मीट धर्मशाला में आए देश-विदेश के निवेशक कांगड़ा जिला की संस्कृति की झलक देख पाएंगे। जिला प्रशासन ने एक से आठ नवंबर तक त्रिगर्त उत्सव का आयोजन करने का फैसला लिया है। इन्वेस्टर मीट और त्रिगर्त उत्सव का समापन एक ही दिन होगा। त्रिगर्त उत्सव का शुभारंभ पहली नवंबर को नूरपुर किले में होगा, जबकि समापन समारोह धर्मशाला के त्रिगर्त सभागार में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रशासन समापन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मुख्यातिथि बुलाने की योजना बना रहा है। इसी बहाने देश-विदेश से आए निवेशक भी कांगड़ा जिला की संस्कृति के बारे में जान पाएंगे। त्रिगर्त उत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि त्रिगर्त उत्सव के माध्यम से कांगड़ा चित्रकला, पुरातन किलों के इतिहास की जानकारी, पारंपरिक लोक नृत्यों पर आधारित कार्यक्रमों का प्लान भी तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि त्रिगर्त उत्सव भाषा-संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन कांगड़ा के सहयोग से जिला भर में बडे़ पैमाने पर मनाया जाएगा। त्रिगर्त उत्सव में नूरपूर किला, नंदपुर किला, कांगड़ा किला, पालमपुर अंद्रेटा, बैजनाथ व धर्मशाला मैक्लोडगंज में विभिन्न संस्थाओं के विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें कांगड़ा लोक साहित्य परिषद नेरटी का कवि सम्मेलन, हरिकृष्ण मुरारी की चीड़ पत्ती हस्त शिल्प उत्पाद तैयार करने पर कार्यशाला, ड्रिफ्ट रीड व कहानी संवाद, वुडलैंड सोसायटी द्वारा चाली नृत्य, कैप्स द्वारा कांगड़ा पेंटिंग प्रदर्शनी व राघव शर्मा के संरक्षण में स्कूली बच्चों की कांगड़ा पेंटिग कार्यशाला और स्कूली बच्चों को पुरातात्विक किलों का भ्रमण भी करवाया जाएगा।

त्रिगर्त उत्सव में जीआईसी मैप व सैलानियों की सुविधा के लिए बसों का प्रावधान भी किया जाएगा। इस मौके पर पर्यटन विभाग कांगड़ा की उपनिदेशक सुनयना शर्मा, डीपीआरओ विनय शर्मा, जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा, ड्रिफ्ट से सान्या जैन, हरिकृष्ण मुरारी, गौतम व्यथित, जगवीरपाल सिंह, अक्षय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें