फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के एचआरटीसी डिपो में घोटाले की चल रही जांच के बीच कैशियर लापता

Wed, 01 Jul 2020 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एचआरटीसी चंबा डिपो में चालकों-परिचालकों का रात्रि भत्ता और ओवरटाइम डकारने के मामले की जांच के बीच डिपो का कैशियर सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले लापता हो गया है। मंगलवार को कैशियर ने सेवानिवृत्त होना था। कैशियर के लापता होने के बाद परिजनों ने काफी तलाश के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना चंबा में दी है। आरएम ने बताया कि कैशियर सोमवार दोपहर लंच करने गया था। इसके बाद नहीं लौटा।

विज्ञापन


मामले की जांच को पहुंची शिमला और धर्मशाला की टीमें चार दिन से रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। एचआरटीसी के चंबा डिपो में 400 चालकों-परिचालकों का ओवरटाइम और रात्रि भत्ता एक कर्मचारी के खाते में जमा होने का मामला परिवहन मजदूर संघ ने ने मुख्य कार्यालय शिमला से उठाया था। मामले में कार्रवाई न होने पर मजदूर संघ ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की। इसके बाद शिमला और धर्मशाला से दो टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं।

उधर, कुछ माह पूर्व ही कैशियर पद पर प्रमोट हुए कर्मचारी के देरशाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने आस पड़ोस में तलाश की। देर रात परिजन पुलिस अधीक्षक से उनके आवास पर मिले। एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस के पास गुमशुदगी की शिकायत पहुंची है। पुलिस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। आरएम सुभाष रण्होत्रा ने बताया कि कैशियर सोमवार दोपहर को लंच करने गया था। उसके बाद नहीं लौटा। पुलिस में तहरीर दी गई है। मंगलवार को भी पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन


जांच टीमें जांच कर रही हैं। जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ने कहा कि 27 फरवरी, 2020 को संघ ने शिमला मुख्य कार्यालय में मैनेजिंग डायरेक्टर को इस मामले की जानकारी देकर जांच की मांग की थी। कोई कार्रवाई न होने पर 4 मार्च को चंबा डिपो के मुख्य कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई। इसके बाद जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें